कन्नौज, अक्टूबर 26 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। नगर के मोहल्ला रामकृष्ण नगर में सीएचसी रोड पर बीती रात आयोजित माँ भगवती के विशाल जागरण कार्यक्रम में पूरी रात भक्त माता के भक्ति गीतों व झांकियों को देख कर मंत्र मुग्ध हो गएl गायिका अंजली मिश्रा ने चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है।दरबार में शेरो वाली के, दुख दर्द मिटाये जाते हैं। गरदिश के सताये लोग यहाँ, सीने से लगाये जाते हैं। गीत पर लोग भक्ति भाव मे लीन हो गए। ताली बजाने के साथ ही तमाम भक्त भक्तिमय माहौल में थिरकने लगे। कार्यक्रम में महिलाओं व बच्चों समेत बड़ी तादात में पूरी रात भीड़ जुटी रही। यह भी पढ़ें- Kannauj News: लाल-लाल चुनरी सितारों वाली गीत पर झूमे श्रद्धालु माँ काली के प्रदर्शन को लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर विमला सक्सेना, दिव्यांशु सक्सेना (विभू), धर्मेन्द्र कुमार, दीपक सक्...