कन्नौज, सितम्बर 7 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम किर्राना में रविवार दोपहर जहरीले कीड़े के काटने से एक महिला की अचानक हालत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार किर्राना निवासी अनुज कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रुचि रविवार करीब 1 बजे घर के पास खाली पड़े प्लॉट पर गई थी। इसी दौरान उसे किसी जहरीले कीड़े ने काट लिया, जिससे उसकी तबीयत तेजी से बिगड़ने लगी। घबराए परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद स्थिति नाजुक होने पर बेहतर उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेज दिया। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान...