कन्नौज, सितम्बर 6 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। सकरावा थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां जहरीले कीड़े के काटने से आरती (40) पत्नी राजकरन की मौत हो गई। इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जा रहा है कि आरती अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थीं, तभी अचानक किसी जहरीले कीड़े ने उन्हें काट लिया। कुछ ही देर में उनकी हालत बिगडऩे लगी और वह दर्द से तड़प उठीं। चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और बिना देर किए उन्हें इलाज के लिए मिनी पीजीआई सैफई ले जाया गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: चारा काटने गई वृद्धा की सर्पदंश से मौत वहां इलाज के दौरान ही आरती ने दम तोड़ दिया। मां की अचानक मौत से बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सूचना मिलत...