कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। थाना क्षेत्र के नगला आम गांव में शनिवार को जहरीले कीड़े के काटने से 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। नगला आम निवासी जगपाल यादव की 14 वर्षीय पुत्री अनुष्का शनिवार को अपने घर में थी। परिजनों के अनुसार इसी दौरान किसी जहरीले कीड़े ने उसे काट लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगडऩे लगी। परिजन आनन-फानन में उसे सौ शैय्या अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद अनुष्का को मृत घोषित कर दिया। अनुष्का की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने अथवा किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इसके बाद वह शव को अपने साथ घर ले गए। बताया गया कि अनुष्का चार बहनें हैं जिनमें आरजू, आयुषी और अनवी हैं। परिवार में उसक...