कन्नौज, जुलाई 21 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। नगर पालिका परिषद ने भूजल सप्ताह एवं ''कैच द रेन'' अभियान के तहत जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता के मकसद से नगर के विभिन्न विद्यालयों में क्राफ्ट, पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया। नगर के सरोजनी देवी आर्य बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर आधारित अत्यंत आकर्षक व उपयोगी मॉडल तैयार करके अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Kannauj News: पोस्टर तैयार कर छात्राओं ने जल संरक्षण का दिया संदेशप्रतियोगिता का परिणाम प्रतियोगिता में प्रस्तुत मॉडलों का मूल्यांकन करने पर कक्षा नौ की छात्रा रागिनी कौशल का रेन वाटर हार्वेस्टिंग मॉडल काफी सराहाया गया। नगर पालिका परिषद ने छात्रा को एक हजार रुपये नकद पुरस्कार के साथ प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अतिरिक...