कन्नौज, अगस्त 23 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सावन मास के पवित्र महीने के अंतिम सोमवार 24 अगस्त को शक्तिपीठ गमा देवी मंदिर में प्रात: जलाभिषेक के साथ श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शक्तिपीठ गमा देवी के पुजारी पंडित बनारसी दास शास्त्री ने बताया कि देवाधिदेव भगवान महादेव की कृपा प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है। पाठ का शुभारंभ जगदात्मा महेशु पुरारी, जगत जनक सबके हितकारी संपुट मंत्र के साथ किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार 25 अगस्त को शिव महायज्ञ के साथ अखंड पाठ का विधिवत विराम होगा। इसके बाद श्रद्धालुओं को भगवान शंकर का प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजन को लेकर मंदिर में विशेष पूज...