कन्नौज, अक्टूबर 1 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकासखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोजीपुर के मजरा महुअन नगला में तालाब का पानी सडक़ पर भरने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सडक़ पर गंदा पानी और कीचड़ जमा होने से सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार बच्चे रोजाना गंदे पानी से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। कई बच्चे कीचड़ में फिसलकर गिर जाते हैं, जिससे उनके कपड़े खराब हो जाते हैं और कई बार वे स्कूल नहीं जा पाते। साइकिल और बाइक सवार भी आए दिन फिसलकर चोटिल हो रहे हैं। राम बहादुर शाक्य के सामने जलभराव की समस्या गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने सडक़ के दोनों ओर नाला बनवाने, नालियों की सफाई कराने और सडक़ को ऊंचा कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि कई वर्षों से समस्या बनी हु...