कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। विकासखंड तालग्राम की ग्राम पंचायत नरुईया के गांव गुलरिया में अमर सिंह के घर से सतेंद्र यादव के घर तक मार्ग पर जलभराव की समस्या से ग्रामीण परेशान हैं। बारिश के बाद रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा होने से आवागमन मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को उठानी पड़ रही है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बारिश में कीचड़ में तब्दील हुआ पकरीखोर सड़कसमस्या का समाधान ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बाद भी समस्या का स्थायी समाधान नहीं कराया गया। ग्रामीणों के अनुसार आजादी के बाद से अब तक उक्त मार्ग कच्चा है। बारिश होने पर रास्ते पर पानी और कीचड़ जमा हो जाता है। इसी मार्ग से गांव के विद्यार्थी स्कूल आते-जाते हैं। रोजमर्रा के काम के लिए ग्रामीणों को भी इसी रास्ते से हो...