कन्नौज, सितम्बर 16 -- Kannauj News: विशुनगढ़, संवाददाता। थाना क्षेत्र के कुडरा गांव का एक वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें ग्रामीण एक बुजुर्ग की अर्थी लेकर पानी से होकर विशुनगढ़ की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद गांव से विशुनगढ़ आने-जाने वाले कच्चे रास्ते और जलभराव की समस्या को लेकर चर्चा शुरू हो गई। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की आपका अपना हिन्दुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। कुडरा गांव निवासी बुजुर्ग बेचेलाल राजपूत काफी समय से बीमार चल रहे थे। परिजनों के अनुसार वह अपनी बड़ी बेटी के घर दिल्ली में रहकर इलाज करा रहे थे। सोमवार को इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन शव को उनके पैतृक गांव कुडरा लेकर आए। मृतक के दो बेटे और दो बेटियां हैं। सभी की शादी हो चुकी है। परिजनों क...