कन्नौज, जुलाई 19 -- Kannauj News: हसेरन, संवाददाता। विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दारापुर बरेठी में पिछले वर्षों जलभराव और गंदगी की समस्या बनी हुई। कई बार शिकायतों के बावजूद भी आजतक कोई सुनवाई न होने के कारण ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने जल्द सड़क का निर्माण कराए जाने की मांग रखी है। दारापुर बरेठी गांव में प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि गलियों में जलभराव व गंदगी के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कई परिवार गांव छोड़ने और अपने मकान बेचने तक को मजबूर हैं। उनका कहना है कि शिकायत करने पर केवल आश्वासन मिलता है, लेकिन समस्या जस ...