Kannauj News: जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुआ विवाद
कन्नौज, जुलाई 12 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। शहर के मोहल्ला इंदिरानगर में अस्पताल रोड स्थित संतोषी माता मंदिर के सामने जमीन पर निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने विवाद को देखते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। साथ ही दोनों पक्षों से मामले को लेकर जानकारी ली। एक पक्ष ने कब्रिस्तान की जमीन होने का दावा किया, जबकि दूसरे ने इसे सिरे से नकारते हुए बैनामाशुदा बताया। वहीं पालिका का दावा है कि यह जमीन आबादी की है। मोहल्ला इंदिरानगर निवासी मोहम्मद आसिफ ने बताया कि रविवार की सुबह वह अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। तभी जानकारी होने पर मोहल्ला सराफान निवासी मो.इजराइल अपने अधिवक्ता सुशील पांडेय के साथ मौके पर पहुंचे और उस जमीन को कब्रिस्तान की जमीन बताते हुए किसी भी तर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.