Kannauj News: जमीनी विवाद में महिला के साथ मारपीट, चार लोगों पर लगाया आरोप
कन्नौज, नवम्बर 5 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव गोधनी में जमीनी विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने परिवार के ही चार लोगों पर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोधनी गांव निवासी मिथलेश पाल पत्नी कुअर पाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि चार नवंबर की शाम करीब 3:30 बजे वह अपने घर के दरवाजे पर खड़ी थी। तभी परिवार के श्यामपाल पुत्र सियाराम, जसोदा पुत्री श्यामपाल, पूजा पत्नी सनी और मालती पत्नी अंकित पाल जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए पहुंच गए। विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ लाठी-डंडों, थप्पड़ और घूंसों से मारपीट की। साथ ही जान से मारने की ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.