कन्नौज, सितम्बर 16 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव चौराचांदपुर में पिता की जमीन विरासत में लेना महिला को उसे समय भारी पड़ गया जब जमीनी विवाद में बहन और मां उसके खिलाफ हो गई और धारदार हथियार से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़िता ने आरोपितों के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फर्रुखाबाद जिले के कमालगंज थाना क्षेत्र के हुसैनगंज निवासी सोनी पत्नी बासू ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि ग्राम चौराचपुर कछोहा में उसके पिता की पैतृक भूमि है, जो उसे विरासत में मिली है। आरोप है कि 28 अगस्त को वह राखी बांधने के लिए अपने मायके ग्राम चौराचपुर आई थी। इसी दौरान जमीन के विवाद को लेकर उसकी मां पार्वती पत्नी बाबूराम और बहन शारदा पत्नी रामचंद्र उससे गाली-गलौज और अभद्रता करने ल...