कन्नौज, सितम्बर 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पर्व पर नार सहित खीरे का विशेष धार्मिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार, मध्य रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के समय नार वाले खीरे की पूजा की जाती है। इसी परंपरा के चलते जन्माष्टमी के दिन नार वाले खीरे की मांग अचानक बढ़ गई। शुक्रवार सुबह से ही बाजारों में कृष्ण भक्त नार वाले खीरे की खरीदारी के लिए पहुंचने लगे। मांग बढऩे का फायदा उठाते हुए खीरा विक्रेताओं ने भी मनमाने दाम वसूले। आम दिनों में करीब पांच या 10 रुपये में बिकने वाला एक खीरा जन्माष्टमी पर नार सहित 40 से 50 रुपये तक में बिका। यह भी पढ़ें- Auraiya News: घंटा-घड़ियाल की गूंज के बीच मना कान्हा का जन्मोत्सव खीरे की खरीदारी को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई स्थानों पर नार वा...