कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। सपा पार्टी कार्यालय पर शनिवार को पीडीए सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के दौरान सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को भूलकर युद्ध स्तर से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता को मिले मतदान के अधिकार को वोटर लिस्ट से नाम कटवाकर प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है। पीडीए सम्मेलन का उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। कहा कि भाजपा को अपनी हार का डर है। विरोध में मतदान करने वाले लोगों के नाम वोटर लिस्ट से कटवाए जा रहे हैं। कहा कि लोकतंत्र में मतदान का अधिकार सबसे महत्वपूर्ण है। लोकतंत्र की पहचान वोट से है। जनता का वोट सुरक...