कन्नौज, अक्टूबर 12 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारियों को गति देने के लिए जिले के सभी 58 फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा हो गया है। सेंट जेवियर्स स्कूल में आयोजित प्रशिक्षण के बाद अब ये फील्ड ट्रेनर प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को जनसंख्या गणना की प्रक्रिया सिखाएंगे। प्रशिक्षण दो बैचों में आयोजित किया गया। पहले बैच में पांच से सात अक्टूबर तक 27 फील्ड ट्रेनरों ने प्रशिक्षण लिया, जबकि दूसरे बैच में नौ से 12 अक्टूबर तक 31 फील्ड ट्रेनर शामिल हुए। मास्टर ट्रेनर मृदुल मिश्रा और सस्मित द्विवेदी ने जनसंख्या गणना की प्रक्रिया और निर्धारित कार्यप्रणाली की जानकारी दी। जिला प्रभारी जनगणना अंशु साहू भी मौजूद रहीं। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: जनगणना के लिए फील्ड ट्रेनरों का प्रशिक्षण शुरू जनगणना के दूसरे चरण में आमजन...