कन्नौज, अगस्त 3 -- Kannauj News: विशुनगढ़। ग्राम पंचायत असलताबाद के मजरा नगला महुआ में बीती रात एक जंगली जानवर गांव में घुस आया। उसने रिंकू वर्मा पुत्र भान सिंह के भैंस के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। जानवर की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर उसे जंगल की ओर खदेड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी शैलेंद्र राजपूत के भैंस के बच्चे समेत कई पालतू पशुओं को जंगली जानवर अपना शिकार बना चुका है। लगातार बढ़ रहे हमलों से गांव में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गश्त बढ़ाने और जंगली जानवर को पकड़वाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...