कन्नौज, जुलाई 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र की अति आवश्यक बैठक आगामी 22 जुलाई, बुधवार को प्रात: 11 बजे छिबरामऊ स्थित गंगोत्री पैलेस में आयोजित की जाएगी। बैठक में संगठन के राष्ट्रीय, प्रदेश एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों सहित कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के सभी 12 जनपदों के प्रमुख पदाधिकारी भाग लेंगे। साथ ही जनपद कन्नौज के जिला, नगर एवं कस्बा इकाइयों के पदाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है। बैठक की तैयारियों को लेकर जिला उपाध्यक्ष नरेशचंद्र वर्मा सर्राफ के प्रतिष्ठान पर एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनपदीय कार्यकारिणी तथा नगर एवं कस्बा कार्यकारिणियों को पूर्ववत रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- Agra News: मंडल स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक 24 को साथ ह...