Kannauj News: छात्र संसद के पदाधिकारियों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ
कन्नौज, नवम्बर 16 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के श्रीमती गंगादेवी चतुर्वेदी सरस्वती विद्या मन्दिर इन्टर कालेज में नवगठित छात्र संसद के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह बड़े हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। विद्यालय की छात्र संसद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि सभासद सुशील पांडेय एडवोकेट, विशिष्ट अतिथि मुकेश पांडेय, सह व्यवस्थापक अरविन्द वर्मा तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार शुक्ल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। कार्यक्रम का संचालन अनुराग त्रिपाठी ने किया। अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि छात्र संसद विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.