कन्नौज, सितम्बर 18 -- Kannauj News: कन्नौज। परिषदीय विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता, छात्रों के बीच वितरण हो रहे मध्यान्ह भोजन को जांचने परखने के लिए शुक्रवार को बीएसए संदीप कुमार ने विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उधर, बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी तालग्राम, सौरिख ने कन्नौज सदर के विद्यालयों का निरीक्षण किया।निरीक्षण की प्रक्रिया जलालाबाद खंड शिक्षाधिकारी ने तालग्राम के विद्यालयों में पहुंचकर हकीकत जांची। बीएसए संदीप कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय शरीफापुर का निरीक्षण किया। 137 छात्रों में 95 उपस्थित मिले। कंपोजिट विद्यालय नजरापुर में 310 में 151 उपस्थित मिले। विद्यालय में पर्याप्त रोशनी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। प्राइमरी स्कूल फगुहा में 203 में 154 उपस्थित मिले। शौचालय के कायाकल्प के निर्देश दिए गए। कंपोजिट विद्यालय लोहामढ़ में...