कन्नौज, अगस्त 14 -- Kannauj News: जलालाबाद, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में छात्रों के आंदोलन के बाद शुक्रवार को व्यवस्थाओं में सुधार की कवायद तेज हो गई। सुबह से ही विद्यालय परिसर और छात्रावास में साफ-सफाई समेत अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का काम शुरू किया गया। गुरुवार देर रात जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने आंदोलनरत छात्रों से करीब एक घंटे वार्ता कर उनकी समस्याएं सुनीं और शीघ्र समाधान का भरोसा दिया। छात्रों ने वार्ता में भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छ पानी, साफ-सफाई और छात्रावास की अन्य समस्याएं प्रमुखता से उठाईं। जिलाधिकारी ने छात्रावास में सात वाटर प्यूरीफायर लगवाने का आश्वासन दिया। साथ ही समय-समय पर अधिकारियों द्वारा छात्रों से सीधे संवाद करने की बात कही। वार्ता के बाद जिलाधिकारी देर रात तक विद्यालय में रुके और स्टाफ से प...