कन्नौज, अगस्त 18 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी में बीते दिनों भोजन और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर छात्रों के प्रदर्शन और भूख हड़ताल के बाद अब जिला प्रशासन ने विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया है। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने मंगलवार को विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यार्थियों से संवाद किया और उनकी समस्याओं तथा सुविधाओं की जानकारी ली। इसके बाद पेयजल, प्रकाश, साफ-सफाई, जलनिकासी और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के संबंध में कई फैसले लिए गए। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई जिला विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में विद्यालय परिसर में सोलर लाइट लगवाने पर सहमति बनी। विद्यार्थियों की पेयजल जरूरतों को देखते हुए दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगाने और जिला प्रशासन की ओर से छह आरओ उपलब्ध कराने के निर्देश द...