कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के देवबरमपुर स्थित वीरेंद्र पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक दिवस केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में शिक्षकों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की भावना विकसित करना रहा। शिक्षक दिवस पर विद्यालय में अनूठी पहल की गई। कक्षा 12 कॉमर्स की छात्रा अभव्या को एक दिन के लिए विद्यालय का प्रधानाचार्य बनाया गया। अभव्या ने आत्मविश्वास और जिम्मेदारी के साथ प्रधानाचार्य की भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों का अवलोकन करने के साथ शिक्षकों और विद्यार्थियों से संवाद भी किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। प्रबंधक विमलेश दुबे ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता होते हैं और उनके ज्ञान व संस्कार से ही विद्यार्थियों का...