कन्नौज, अक्टूबर 3 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कुंवरपुर बनवारी की छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए तहसील सभागार के बरामदे में भारत के गौरवशाली प्रतीक इंडिया गेट की आकर्षक रंगोली सजाई। रंगोली को देखकर वहां मौजूद लोग मंत्रमुग्ध हो गए और छात्राओं की कला की जमकर सराहना की। प्रधानाध्यापिका एवं राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित सुमनलता यादव तथा अनुदेशक नरगिस की देखरेख में छात्राओं नव्या, फायजा, रिया दीक्षित व गुंजा तथा छात्र मो.साहिल ने मिलकर रंगोली को आकर्षक रूप दिया। रंगों के सुंदर संयोजन और कलात्मक प्रस्तुति के माध्यम से बच्चों ने देश की गौरवशाली विरासत एवं राष्ट्रीय भावना का संदेश दिया। रंगोली का अवलोकन करते हुए उपजिलाधिकारी ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने बच...