कन्नौज, अक्टूबर 27 -- Kannauj News: सिकंदरपुर। कस्बे के मोहल्ला सुभाषनगर में छत की दूसरी मंजिल से अचानक युवक नीचे आ गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सुभाषनगर निवासी नरेशचंद्र शाक्य का बेटा गौतम शाक्य (21) मकान की दूसरी मंजिल पर था। रात करीब 9 बजे वह लघुशंका के लिए उठा, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह मकान की दूसरी मंजिल से नीचे आ गिरा, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था करते, तब तक उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार कोहराम मच गया। मृतक के पिता नरेशचंद्र शाक्य ने बेटे के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। सिकंदरपुर चौकी इंचार्ज गजेंद्र पाल सिंह ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस...