कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। विकास खण्ड सौरिख की ग्राम पंचायत किशई जगदीशपुर के ककरैया गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। एक बेघर व्यक्ति खुले आसमान के नीचे जिंदगी काटने को मजबूर है, लेकिन सरकारी मदद की राह में आरोपों की धूल और भ्रष्टाचार की परतें उसके सपनों को ढकती नजर आ रही हैं। पीड़ित नरेश सिंह पुत्र नत्थू सिंह की आंखों में दर्द साफ झलकता है। वह बताता है कि उसका कच्चा मकान पहले ही जर्जर हालत में था, लेकिन हाल ही में हुई बारिश ने उसकी आखिरी उम्मीद भी ढहा दी। अब न तो सिर पर छत है, न ही रहने लायक कोई सुरक्षित जगह। सबसे मार्मिक बात यह है कि नरेश अविवाहित है और अकेले ही किसी तरह जीवन यापन कर रहा है। खाना बनाना, रहना और गुजर-बसर करना सब कुछ उसे खुद ही संभालना पड़ रहा है। टूटे मकान ...