Kannauj News: चौखटा पुलिया के पास हुआ हादसा, बाजार से सामान खरीदकर घर लौट रहे थे बुजुर्ग
कन्नौज, नवम्बर 7 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। बाजार से सामान खरीदकर बाइक से घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने घायल को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) तालग्राम पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। थाना क्षेत्र के हाजिरपुर गांव निवासी रामचरण वर्मा 60 वर्ष पुत्र स्व. दुर्गा प्रसाद शनिवार शाम तालग्राम बाजार से घरेलू जरूरत का सामान खरीदकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। वह चौखटा पुलिया के पास पहुंचे थे, तभी सामने से अथवा पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.