कन्नौज, जुलाई 3 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पालमपुर में मवेशी चोरों के आने की भनक लगते ही ग्रामीण सतर्क हो गए। हंगामा के साथ ही ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ा। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने लोडर सवार मवेशी चोरों को काफी दूर तक तलाश किया। लेकिन उनका पता नहीं चल सका। गुरुवार की देर रात तेराजाकेट- तालग्राम मार्ग पर स्थित ग्राम पालमपुर में लोडर सवार मवेशी चोर गांव के किनारे मवेशी चोरी करने का प्रयास करने लगे। तभी एक ग्रामीण की आंख खुल गई। उसने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने मवेशी चोरों को खदेड़ा तो वह लोडर समेत तेराजाकेट की ओर भाग खड़े हुए। ग्रामीणों की सजकता व सतर्कता के कारण चोर कामयाब नहीं हो सके। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। कोतवाली पुलिस ने भी काफी दूर तक लोडर सवार चोरो...