कन्नौज, जुलाई 8 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। कोतवाली पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए एक शातिर महिला अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का माल बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि 7 जुलाई को ऊंचा निवासी वंदना तिवारी पत्नी मोहित तिवारी ने घर में रखे जेवरात चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर उन्होंने दरोगा आशू कुमार व पुलिस टीम के सहयोग से जीटी रोड स्थित जनता कोल्ड स्टोरेज के पास से एटा जनपद के मलावन थानांतर्गत हिरौती गांव निवासी भूरी उर्फ लक्ष्मी पत्नी संतोष को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक प्लास्टिक के डिब्बे में रखे चोरी के जेवरात बरामद हुए। बरामदगी में एक जोड़ी पायल, एक जोड़ी पायल इस्तेमाली, 12 बिछुए, दो अंगूठियां, एक पर्स तथा 3 हजार रुपये नक...