कन्नौज, सितम्बर 17 -- Kannauj News: सकरावा, संवाददाता। थाना सकरावा पुलिस ने चोरी के मुकदमे में वांछित बाल अपचारी को 24 घंटे के अंदर चोरी के आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित पुलिस अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने बरामदगी के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष सकरावा भागमल के अनुसार, ग्राम चपुन्ना निवासी विनीत कुमार दुबे पुत्र अनिल द्विवेदी ने 16 सितंबर को तहरीर दी थी। इसमें बताया गया था कि 15/16 सितंबर की रात घर में घुसकर तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए। तहरीर के आधार पर थाना सकरावा में मुकदमा अपराध संख्या 085/2026 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था। 17 सितंबर को पुलिस ने मुकदमे से संबंधित वांछित बाल अपचारी को आठ एंड्रॉयड मोबाइल फोन सहित पुलिस अभिरक्षा में लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुरेंद्र सिंह,...