कन्नौज, सितम्बर 17 -- Kannauj News: कन्नौज। शहर के मुकरी टोला मोहल्ले से चोरी हुई बाइक को बेचने जा रहे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी अनुराग कुशवाहा पुत्र बीनू कुशवाहा निवासी अलाउद्दीनपुर है। मुकरी टोला निवासी मकरंद सिंह पुत्र सुखलाल ने कोतवाली में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तहरीर के अनुसार 11 सितंबर की रात उन्होंने अपनी बाइक घर के दरवाजे पर खड़ी की थी। देर रात अज्ञात चोर बाइक चोरी कर ले गए।पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- Bareily News: चोरी की बाइक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार गुरुवार को पुलिस ने पुलिस लाइन रोड पर वाहन चेकिंग के दौरान अनुराग कुशवाहा को चोरी की बाइक समेत पकड़ लिया। पूछता...