कन्नौज, अक्टूबर 22 -- चुनावी ड्यूटी से प्रभावित सरकारी कामकाज Kannauj News: कन्नौज। एमएलसी चुनाव की तैयारियों और ड्यूटी का असर विकास भवन के कामकाज पर दिखाई देने लगा है। कई विभागों के अधिकारी और कर्मचारी चुनावी जिम्मेदारियों में व्यस्त होने से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए भटकना पड़ रहा है। गुरुवार को पेंशन, आवास, शौचालय और मनरेगा से जुड़े काम कराने पहुंचे कई ग्रामीणों को बिना सुनवाई के लौटना पड़ा। विकास भवन स्थित डीआरडीए, कृषि और पशुपालन समेत कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी चुनावी कार्य में लगाई गई है। इसके चलते कई कार्यालयों में जिम्मेदार अधिकारी नहीं मिले। कुछ कार्यालयों में ताले लटके होने से लोगों को निराशा हाथ लगी। दूरदराज के गांवों से पहुंचे फरियादी घंटों इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें अगले दिन आने की सलाह द...