कन्नौज, अगस्त 22 -- Kannauj News: कन्नौज। पुलिस लाइन रोड स्थित कानपुर पब्लिक स्कूल में कान्यकुब्ज सांस्कृतिक कला मंच संस्था द्वारा स्वतंत्रता दिवस विशेष चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में कई विद्यालयों ने प्रतिभाग किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा आठ की कन्हैयालाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालजे की अदिति अवस्थी प्रथम, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंड्री की कृति कुशवाहा द्वितीय, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल की एकांकी तृतीय रहीं। वरिष्ठ वर्ग में केके इंटर कालेज के अंशुल कुमार प्रथम, जेपीएस पब्लिक स्कूल की सिद्धि गुप्ता द्वितीय, कानपुर पब्लिक स्कूल की अनुष्का तृतीय रहीं। निर्णायक मंडल में गुरुकुल एकेडमी इंटर कालेज से दीक्षा त्रिवेदी, नोबल हार्ट पब्लिक स्कूल की सौम्या पांडेय, कानपुर पब्लिक स्कूल की शिक्षिका शाइमा सिद्दीकी शामिल रहीं। निर्णायक...