कन्नौज, अगस्त 19 -- Kannauj News: तालग्राम, संवाददाता। मेड़ काटने के विवाद को लेकर दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। मारपीट में कई लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के ग्राम जरामऊ अलमापुर निवासी रामकरन पुत्र बंशीलाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 14 अगस्त को मेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि कुछ लोगों ने जबरन मेड़ काट दी थी। इसी बात को लेकर उसने मेड़ काटने का कारण पूछा। आरोप है कि इससे नाराज पंकज पुत्र रामशंकर, रिपु व नितिन पुत्र अरुणप्रताप सिंह निवासी जरामऊ अलमापुर तथा अकींत वर्मा पुत्र ओमप्रकाश वर्मा निव...