Kannauj News: चार लोगों पर मारपीट का आरोप, पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट
कन्नौज, अक्टूबर 24 -- Kannauj News: गुरसहायगंज। कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मां-बेटे पर घर में घुसकर हमला करने का मामला सामने आया है। जैवुन्निशा के मुताबिक, शुक्रवार शाम मोनिस, रियाज, जफर और अकबर उर्फ डम्पी गाली-गलौज करते हुए घर में घुस आए और मारपीट करने लगे। शोर सुनकर पहुंचे उनके बेटे चमन पर रियाज और जफर ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में चोट लग गई। ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है। यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश को लेकर युवक से घर में घुस कर मारपीट यह भी पढ़ें- Kannauj News: रंजिश में मारपीट कर किया घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.