Kannauj News: चार माह से एक भी ऋण स्वीकृत नहीं करने पर एचडीएफसी बैंक पर डीएम नाराज
कन्नौज, अगस्त 1 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत पात्र युवाओं को ऋण देने में बैंकों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने नाराजगी जताई। शनिवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में योजनाओं की समीक्षा के दौरान उन्होंने बैंकवार प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान सामने आया कि एचडीएफसी बैंक ने पिछले चार माह में एक भी ऋण स्वीकृत नहीं किया है। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए। समीक्षा में पता चला कि चार से 18 जुलाई के बीच जिले में 270 ऋण वितरित हुए, जबकि 577 आवेदन बैंक स्तर पर लंबित थे। वहीं 18 जुलाई से एक अगस्त के बीच 330 ऋण वितरित किए गए और 455 आवेदन लंबित पाए गए। डीएम ने कहा कि ऋण स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.