Kannauj News: चारा काटने गए किसान की जहरीला कीड़ा काटने से मौत
कन्नौज, जुलाई 4 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। सिकंदरपुर क्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी किसान की जहरीला कीड़ा काटने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों के मुताबिक करम चंद्र शाक्य (50) पुत्र रामलाल शनिवार सुबह करीब 10 बजे अपने खेत पर मवेशियों के लिए चारा लेने गए थे। इसी दौरान खेत में जहरीले सांप ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। आसपास मौजूद लोगों और परिजनों को सूचना मिलने पर उन्हें तत्काल उपचार के लिए सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। मृतक अपने पीछे तीन पुत्र और तीन पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनकी तीनों पुत्रियों का विवाह हो चुका है। परिवार के मुखिया के अचानक निधन से घर पर दुखों का पहाड़ टू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.