कन्नौज, अक्टूबर 29 -- कन्नौज में करवाचौथ का उत्सव Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के साथ सुहागिनों ने गुरुवार को करवाचौथ का व्रत रखा। सोलह शृंगार कर पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और करवा माता की कथा सुनी। शाम होते ही महिलाओं को चंद्रोदय का इंतजार सताने लगा। चांद के दीदार के साथ ही घरों की छतों और आंगनों में पूजन-अर्चन का सिलसिला शुरू हो गया। नवविवाहिताओं में पर्व को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। दिनभर निर्जला व्रत रखने के बाद सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य देकर पति की दीर्घायु और परिवार की खुशहाली की कामना की। इसके बाद चलनी से चांद का दीदार किया और फिर पति का चेहरा देखकर उनकी आरती उतारी। पतियों ने भी पत्नी को पानी पिलाकर व्रत का पारण कराया। कई परिवारों में...