कन्नौज, जुलाई 20 -- Kannauj News: छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम पडोखर में चकरोड के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे महिलाओं समेत कई लोग घायल हो गए। घटना 14 जुलाई की सुबह करीब आठ बजे उस समय हुई, जब दोनों पक्ष खेत पर मौजूद थे। चकरोड जोतने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। ग्राम पंडोखर निवासी हरिश्चंद्र पुत्र रामऔतार ने आरोप लगाया कि गांव के लालाराम, रामरतन, बबलू उर्फ हरिनारायण, इंद्रपाल और राजेश ने एकजुट होकर उन पर व उनके परिवार के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे कई लोग घायल हो गए। यह भी पढ़ें- Garhwa News: दो अलग-अलग मारपीट की घटनाओं में पांच लोग घायल वहीं दूसरे पक्ष के लालाराम पुत्र रघुवरदयाल का आरोप है कि हरिश्चंद्र,...