Kannauj News: घायल पति के इलाज के लिए पीड़ता ने लगाई गुहार
कन्नौज, जुलाई 25 -- Kannauj News: छिबरामऊ। नगर के एनडी कॉलेज के सामने रहने वाली अनीता पत्नी सुनील कुमार गुप्ता ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर मारपीट में घायल अपने पति के इलाज के लिए आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है। पीडि़ता का आरोप है कि 31 मई की शाम पड़ोस की एक महिला और दो अन्य लोग उनके घर आए तथा बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे अनीता और उनके पति सुनील कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पीडि़ता के अनुसार पति का पहले बीएलएम अस्पताल, फर्रुखाबाद में इलाज चला, लेकिन अब जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर में ऑपरेशन बताया गया है। आर्थिक तंगी के कारण ऑपरेशन कराना संभव नहीं हो पा रहा है। पीडि़ता ने एसडीएम से सहायता दिलाकर पति का उपचार कराने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.