कन्नौज, अगस्त 2 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव लुहन्ना निवासी आरती देवी पत्नी कृष्णकांत का गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है। इसी रंजिश के चलते शनिवार शाम वह अपने पति के साथ बाइक से पड़ोसी गांव ईजलपुर दवा लेने गई थीं। देर शाम दवा लेकर जब दोनों ईजलपुर से अपने गांव लौट रहे थे, तभी सौरिख-कुसमरा मार्ग पर ईजलपुर गांव के पास स्थित पुलिया के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार हमलावरों ने उन पर अचानक हमला बोल दिया। पीडि़तों का आरोप है कि हमलावरों के हाथों में अवैध हथियार, लाठी-डंडे व धारदार हथियार थे। यह भी पढ़ें- Kausambi News: बकरी चराने का विरोध पड़ा भारी, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला उन्होंने उन दोनों को घेरकर जानलेवा हमला किया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। हमले के दौरान आरती देवी के कपड़े फट ...