कन्नौज, सितम्बर 5 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम शंकरपुर में पुरानी रंजिश ने एक बार फिर हिंसक रूप ले लिया। गांव निवासी भगवानदास पुत्र महादेव प्रसाद के साथ घर में घुसकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीडि़त की शिकायत पर न्यायालय के आदेश से पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीडि़त भगवानदास ने बताया कि गांव के ही सुग्रीव, विजय पाल, बलराम, ऋतिक व कामिनी से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही है। 14 अप्रैल की दोपहर सभी आरोपी एकजुट होकर उनके घर के दरवाजे पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जान बचाने के लिए जब वह घर के अंदर भागे, तो आरोपी पीछे से घर में घुस आए और बेरहमी से मारपीट की, जिससे उनके गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद पीडि़त न...