कन्नौज, अक्टूबर 13 -- Kannauj News: सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के भदौरियन पूर्वा नादेमऊ गांव में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर नौ अक्टूबर को धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीडि़त ने चार लोगों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। गांव निवासी वीरेश सिंह पुत्र श्रीकृष्ण पाल ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि नौ अक्टूबर की शाम करीब सात बजे वह अपने दरवाजे पर बैठा था। आरोप है कि तभी गांव का नारायण पुत्र राधेश्याम वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने अपने परिवार के राधेश्याम पुत्र भिखारी, धर्मराज पुत्र राधेश्याम और सुषमा देवी पत्नी राधेश्याम को बुला लिया। पीडि़त के मुताबिक, चारों आरोपियों ने एकजुट होकर लाठी-डंडों और धारदार हथिय...