कन्नौज, अक्टूबर 10 -- Kannauj News: ठठिया, संवाददाता। भुन्ना गांव में घर में घुसकर युवक से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अखिलेश पुत्र स्वर्गीय राजाराम ने तहरीर में बताया कि दो अक्टूबर की रात करीब नौ बजे अनीता, दिनेश यादव और शिवम उर्फ राजा उसके घर में घुस आए। आरोप है कि तीनों ने गाली-गलौज करते हुए विरोध करने पर मारपीट की, जिससे उसे अंदरूनी चोटें आईं। पीड़ित ने आरोपियों पर शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...