कन्नौज, अगस्त 25 -- Kannauj News: कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के जसौली गांव में घर में घुसकर गाली गलौज एवं युवक को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जसौली निवासी यूसुफ ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 19 अगस्त की शाम वह अपने घर पर बैठा था। इसी दौरान गांव के रिजवान खान उर्फ भूरा और तालिब, दोनों पुत्र जुम्मन खान, वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर लात-घूंसों और डंडों से उसके साथ मारपीट की। इससे उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि दोनों ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपितों के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे हैं और वह दबंग किस्म के लोग हैं। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच श...