Kannauj News: घर में घुसकर महिला और उसके देवर को पीटा, चार पर रिपोर्ट
कन्नौज, अक्टूबर 9 -- Kannauj News: गुरसहायगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मझपुरवा गांव में घर में घुसकर महिला और उसके देवर के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता शबनम पत्नी मोहम्मद उमर के मुताबिक, बुधवार सुबह उसकी पुत्री आरजू को लेकर पड़ोसी निजामुद्दीन और उसका पुत्र आमिर विवाद कर मारपीट कर रहे थे। बीचबचाव करने पहुंचे शबनम के देवर फुरकान के साथ भी आरोपियों ने गालीगलौज और मारपीट की। आरोप है कि फुरकान के घर में घुसने पर निजामुद्दीन, हिसामुद्दीन, आमिर और इजहार डंडे व लोहे की रॉड लेकर अंदर घुस आए और दोनों को पीटकर घायल कर दिया। घर में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.