Kannauj News: घर में कूदे चोर, सो रही महिला के कान का नोंच ले गए कुंडल
कन्नौज, अगस्त 24 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के भोजपुर निगोह गांव में रात के अंधेरे में घर में सो रही महिला के कान का कुंडल नोंचकर चोर भाग निकले। कुंडल खींचने से महिला का कान फट गया। इस मामले में विशुनगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। भोजपुर निगोह गांव निवासी अमर सिंह पुत्र रामदत्त ने बताया कि उसकी बेटी रागिनी और उसकी पत्नी घर पर अकेली सो रही थी। रात करीब 2 बजे तीन चोर किसी तरह घर के अंदर घुस आए और उसकी बेटी के कानों से सोने की झुमकी खींच लीं। जिससे उसकी बेटी रागिनी का कान फट गया। उसकी चीखपुकार सुनकर आस-पड़ोस लोगों की नींद खुल गई और वह सभी मौके पर पहुंच गए। इस बीच अंधेरे का फायदा उठाकर चोर मौके से भाग निकले। इस मामले में थाना प्रभारी शशिकांत कनौजिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की रिपोर्ट दर्ज कर घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.