Kannauj News: घर-घर पहुंचकर बनेंगी फैमिली आईडी, एक सप्ताह चलेगा विशेष अभियान
कन्नौज, सितम्बर 21 -- Kannauj News: कन्नौज। फैमिली आईडी बनाने की धीमी रफ्तार को बढ़ाने के लिए अब गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। परिवार पहचान पत्र बनाने में पीछे चल रहे ब्लाकों को एक सप्ताह में प्रगति सुधारने का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए ग्राम पंचायत स्तर पर तैनात कर्मचारियों को घर-घर जाकर परिवारों का सर्वे करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभियान की समीक्षा सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र कुमार श्रीवास की मौजूदगी में डीसी मनरेगा दिनेश कुमार यादव और जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राज उजागिर कनौजिया ने सभी बीडीओ के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसमें फैमिली आईडी की ब्लाकवार प्रगति की समीक्षा की गई। समीक्षा में कई ब्लाकों की स्थिति अपेक्षा के अनुरूप नहीं मिली। सीडीओ ने सभी बीडीओ को अभियान के दौरान विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए।
कर्मचारियों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.