Kannauj News: घटतौली की शिकायत पर राशन दुकान निलंबित
कन्नौज, अक्टूबर 17 -- Kannauj News: छिबरामऊ, संवाददाता। विकास खंड सौरिख की ग्राम पंचायत मढ़ी में राशन वितरण में घटतौली की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। ग्रामीणों की शिकायत की जांच के बाद उचित दर विक्रेता सुमन देवी की राशन दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत मढ़ी के ग्रामीणों ने कोटेदार सुमन देवी के विरुद्ध राशन वितरण में घटतौली किए जाने की शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम ज्ञानेंद्र कुमार द्विवेदी ने पूर्ति निरीक्षक छिबरामऊ से जांच कराई। जांच के दौरान ग्रामवासियों के बयान दर्ज किए गए, जिनमें उचित दर विक्रेता द्वारा राशन वितरण में घटतौली किए जाने की पुष्टि हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी के आदेश पर उपजिलाधिकारी ने उचित दर दुकान का अनुबंध पत्र निलंबित करने की कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.