कन्नौज, जुलाई 5 -- Kannauj News: कन्नौज, संवाददाता। ग्रामीणों को समय पर सरकारी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए बनाए गए ग्राम सचिवालय, डिजिटल लाइब्रेरी और कॉमन सर्विस सेंटरों की व्यवस्थाओं में लापरवाही सामने आने पर जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने सख्त रुख अपनाया। विकासखंड कन्नौज की ग्राम पंचायत सैयदपुर सकरी, गुखरू और जलालपुर सरवन के औचक निरीक्षण में उन्होंने पाया कि कई व्यवस्थाओं को और बेहतर किए जाने की जरूरत है। इस पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

सुधार के निर्देश सैयदपुर सकरी में डीएम ने पंचायत सहायक और आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डिजिटल लाइब्रेरी में पुस्तकों का अभिलेखीकरण, निर्गमन और वापसी का रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने तथा पुस्तकों को विषयवार सजाने पर जोर...